Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 नवंबर। OCS Foundation द्वारा पूर्व में भी छात्र और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अलग अलग सेवाकार्यों को मूर्त रूप दिया जाता रहा है। सेवा की इसी कड़ी में आज पुनः राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटोला और राजकीय विद्यालय महचाना में सभी छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय का गणवेश (यूनिफॉर्म) प्रदान की गई है।
OCS फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष इन विद्यालयों को सर्दियों में गणवेश दी जाती रही है जिससे छात्रों को सर्दी से पर्याप्त बचाव हो और उनके अध्ययन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। जैसा कि पिछले माह में संस्था ने कहा था कि आगामी सर्दी के दिनों में छात्रों एवं छात्राओं को ड्रेस वितरण किया जाएगा, आज का कार्यक्रम उसी वचन की पूर्ति है।
OCS Foundation पूरे देश भर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सहयोग और भारतीय शास्त्रों के डिजिटलाइजेशन के ऊपर कार्य करती है। स्थानीय स्तर पर गुरुग्राम स्थित इन दोनों विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर भी प्रतिबद्ध है। इसलिए वर्ष भर अलग अलग कार्यक्रमों जैसे पुस्तक वितरण,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, गणवेश वितरण, गर्म कपड़ों का वितरण, खेल सामग्री का वितरण, लाइब्रेरी निर्माण, कंप्यूटर लैब, विद्यालय का पुनर्निर्माण आदि जैसे सेवाकार्यों के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाती आ रही है। क्योंकि संस्था मानती है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का बुनियादी अधिकार है। अतः उसके इस अधिकार की पूर्ति हेतु हमारा कर्तव्य है कि हम अपने तन, मन से अपने दायित्व का निर्वहन करें।
संस्था के संस्थापक नीरज दहिया ने कहा कि समय समय पर सामाजिक सहयोग की भावना से अनुप्राणित हजारों भाई बहनों के सात्विक सहयोग से सेवा कार्य का यह यज्ञ अनवरत चलता आ रहा है। अतः उन्होंने सभी लोगों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे आगे भी इसी दृढ़ संकल्प और सोच के साथ सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवारत रहेंगे।




