Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 28 नवंबर। गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज–2 में WOCO बिल्डिंग से पीपल चौक तक वन–वे ट्रैफिक ट्रायल मंगलवार से शुरू होगा।
पुलिस उपायुक्त यातायात डा राजेश मोहन ने स्टैनफोर्ड पद्धति के तहत SMS India , PCI ltd., Quattaro Management औऱ Radnik Export के प्रतिनिधियों के साथ यातायात व्यवस्थाओं में सुधार करने और सड़क पर भीड़भाड़ को कम करने के संबंध में मीटिंग ली। इस दौरान यातायात निरीक्षिका कृष्णा देवी व संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंगलवार से वन–वे ट्रैफिक प्रणाली के ट्रायल की शुरुआत पउद्योग विहार फेज–2 स्थित WOCO बिल्डिंग से पीपल चौक की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर किया जाएगा। WOCO बिल्डिंग की ओर से जिन वाहन चालकों को पीपल चौक की ओर जाना है वे सभी वाहन चालक Trident Hotel के सामने से U-turn लेकर पीपल चौक Cummins DBU Office, SMS India के रास्ते WOCO बिल्डिंग की ओऱ जाएंगे। इससे इस क्षैत्र में काम करने वाले करीब 6-7 हजार लोगों को जाम की समस्या से निजाद मिलेगी।
यह ट्रायल सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा, ट्रायल सफल होने पर इसको पूर्णत लागू किया जाएगा। जिसके दौरान यातायात पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। मार्ग पर लगाई गई ट्रैफिक संकेतक पट्टिकाओं एवं पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना सभी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य होगा।




