Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव
न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 30 वर्षीय युवक दीपक कुमार ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर पड़ा और ट्राली के टायर के नीचे आ गया। घायल को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दीपक के भाई दिनेश ने बताया कि दीपक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव बंघौना का रहने वाला था और गुड़गांव में मजदूरी का काम करता था। वह ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था जिस समय यह हादसा हुआ। उसके भाई दिनेश कुमार ने न्यू कालोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार की माने तो पुलिस ने फोन पर पहले बताया कि दीपक का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद दूसरा फोन आया कि चोटों की वजह से रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
चश्मदीद ने बताया कि दीपक ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहा था। ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था, जिसके कारण दीपक अचानक उछलकर नीचे गिर गया और ट्राली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों की मदद से राजेश दीपक को पास के अस्पताल लेकर गया। उसे वहां से पीजीआईएमएस रोहतक भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस चालक को पकड़ने की कर रही कोशिश
न्यू कालोनी थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आज दीपक के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।




