Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
एमजी रोड स्थित शराब की दुकान से 5 लाख 20 हजार रुपये की चोरी के मामले में सेक्टर 43 की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूह मेवात के तावड़ू के सुनारी के असलम उर्फ ताई और फिरोजपुर झिरका के इस्लाम उर्फ तुती के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सेक्टर 43 क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल को रोहित नामक शिकायतकर्ता ने डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी शराब की दुकान से अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख 20 हजार रुपये नकदी चुरा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच टीम ने तकनीकी और ग्राउंड पर जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। जांच के दौरान पता लगा कि दोनों आरोपियों पर पहले भी 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।




