Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
निहाल विहार थाना इलाके में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी के धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 अप्रैल को निहाल विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से उसके घर के बाहर छेड़छाड़ की और फिर भाग गया। पीड़िता का बयान उसके माता-पिता की मौजूदगी में दर्ज किया गया। निहाल विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
टीम ने इलाके में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपी को लक्ष्मी पार्क के पास फुटेज में देखा गया। टीम ने तुरंत छापा मारा और आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आगे की जांच में पता चला कि वह नजदीकी इलाके में सब्जी का ठेला लगाता है।




