Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
सोहना में 2 Illegal Colonies पर चला बुलडोजर, 5.5 Acre में हुई बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम के सोहना इलाके में बुधवार को प्रशासन ने Illegal Colonies के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। Sohna City Police की मौजूदगी में गांव जखोपुर (Zakhopur) में विकसित की जा रही दो Unauthorized Colonies पर बुलडोजर चलाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक ये कॉलोनियां करीब 3 एकड़ और 2.5 एकड़ जमीन पर काटी जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में किए गए कई निर्माणों को तोड़ दिया गया।
टीम ने मौके पर बनी 25 DPC (प्लॉटों की नींव) और 11 Boundary Wall को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कॉलोनियों के अंदर बनाया गया पूरा पक्का और कच्चा रोड नेटवर्क भी तोड़ दिया गया ताकि आगे किसी तरह का अवैध विकास न हो सके।
पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई बिना किसी विरोध के पूरी की गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में Illegal Colonies के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट में निवेश करने से पहले उसकी मंजूरी और कानूनी स्थिति की जांच जरूर कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।




