file photo source: social media
याकूबपुर की निजी कम्पनी में हुआ हादसा
परिजनों ने लगाया ठेकेदार पर लापरवाहीं का आरोप
झज्जर (विनीत नरूला)। झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित गांव याकूबपुर में एक निजी कंपनी के गेट पर लगी बैरिकेटिंग के साथ लगाई गई रस्सी में बाइक सवार उलझ गया और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
कम्पनी के ही ठेकेदार पर लापरवाहीं का आरोप लगाया गया है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
गांव याकूबपुर का रहने वाला दीपक यहां अपने गांव के पास एक निजी कम्पनी में काम करता था। आज भी कम्पनी में अपनी बाइक स गया था, लेकिन अचानक गेट पर लगी बैरिकेटिंग के साथ लगी रस्सी में जाते समय वह उलझ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दीपक का हैलमेट भी उसके सिर से निकल कर दूर जा गिरा। सड़क पर सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई।




