गुरुग्राम,15 फरवरी। पुलिस उपायुक्त यातायात विरेंद्र विज के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय, हाईवे सतपाल सिंह की देखरेख में 14 व 15 फरवरी को 06 यातायात नियमों की जागरूकता पाठशालाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान 600 से अधिक छात्रों, अध्यापकों, कर्मचारियों ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों बारे जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यक्रम यातायात उप निरक्षक देविंद्र सिवाच, निरक्षक लोकेश कुमार, निरक्षक बिजेंद्र कुमार, निरीक्षक राजबीर सिंह,निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश यातायात पुलिस कर्मचारियों व आरएसओ टीम की सहायता से GSSS बेगमपुर खटोला ,इफको चौक, खांडसा चौक, राजीव चौक, अग्रवाल धर्मशाला और GMSS स्कूल सिलानी सोहना में आयोजित कराए गए। इन सभी आयोजनों के दौरान मौजूद सभी लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों बारे जैसे दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें, अंडर एज ड्राइविंग न करने दे, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, लेन ड्राइविंग करने,पैदल यात्री जेब्रा लाइन का इस्तेमाल करके ही रोड क्रॉस करें आदि यातायात नियमों बारे जागरूक किया गया। यदि सभी लोग मिलकर, एकजुट होकर, प्रण करके यातायात नियमों की पालना करेंगे और अपना पूर्ण सहयोग करेंगे तो हम सब मिलकर जल्द ही सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने में कामयाब हो सकेंगे। सभी वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी समझे और इस अनूठी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान में यातायात पुलिस गुरुग्राम का सहयोग करें। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जा
री रहेंगे।




