
चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में और बदलाव होगा। 27 फरवरी से 1 मार्च तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 और 26 फरवरी को हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। वहीं, 27 फरवरी की रात से 1 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
तापमान का हाल
हरियाणा के प्रमुख जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- अंबाला: 12.8°C / 25.5°C
- भिवानी: 10.5°C / 24.9°C
- गुरुग्राम: 11°C / 25.3°C
- हिसार: 9.1°C / 26.9°C
- करनाल: 9°C / 24.6°C