Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के भोरगढ़ फेज-2 में सोमवार देर रात युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान भोरगढ़ इलाके के मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया है। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस भोरगढ़ फेज-2 के एफ-ब्लॉक में काली माता मंदिर के पास पहुंची। यहां पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। आसपास में काफी खून बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान पता लगा कि उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।




