Bilkul Sateek News
Reporter: Manuj Sharma
Author: Manuj Sharma
गुरुग्राम के पॉश इलाकों में अवैध निर्माण और नियमों के खिलाफ हो रहे इस्तेमाल पर अब प्रशासन सख्त मोड में नजर आ रहा है। जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि 30 जून के बाद DLF Phase-1 से Phase-5 तक बड़े स्तर पर Sealing और Demolition Drive शुरू होगी। विभाग का फोकस उन इमारतों पर रहेगा जहां स्टिल्ट पार्किंग का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, बिना अनुमति PG और Guest House संचालित हो रहे हैं या फिर सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण किया गया है।

हाल ही में इलाके के लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन और रोष मार्च निकाला था। इसके बावजूद विभाग का कहना है कि तय समय सीमा पूरी होने के बाद कार्रवाई अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
Residents को पहले ही मिल चुका है नोटिस: विभाग की टीम DLF के अलग-अलग फेज में जाकर Residents, Property Owners और Tenants को जागरूक कर चुकी है। पंपलेट और पोस्टर के जरिए लोगों को बताया गया है कि 30 जून के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है ताकि वे स्वयं नियमों का पालन कर लें।
Stilt Parking का गलत इस्तेमाल पड़ेगा भारी: इस अभियान का सबसे बड़ा निशाना वे भवन होंगे जहां वाहनों की पार्किंग के लिए बनी स्टिल्ट एरिया को कमरों, दुकानों, ऑफिस या गोदाम में बदल दिया गया है। विभाग का कहना है कि स्टिल्ट पार्किंग केवल वाहनों के लिए होती है और इसका किसी अन्य उद्देश्य से इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है। समय सीमा खत्म होने के बाद ऐसे निर्माणों को हटाया जाएगा।
सड़कों और फुटपाथों से भी हटेगा कब्जा: कार्रवाई सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं रहेगी। कॉलोनियों की सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर लगाए गए Porta Cabin, Guard Room, Illegal Grill और अन्य अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन कब्जों की वजह से ट्रैफिक प्रभावित होता है और Emergency Services जैसे Ambulance और Fire Brigade को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Illegal PG और Guest House होंगे Seal: रिहायशी इलाकों में बिना जरूरी मंजूरी और Fire Safety Norms के चल रहे PG और Guest House भी विभाग की सूची में शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान की जा चुकी है और 30 जून के बाद इनके खिलाफ Sealing की कार्रवाई शुरू होगी।
Corporate Offices और Tenants को आखिरी मौका: Residential Areas में चल रहे Corporate Offices और Commercial Activities को भी 30 जून तक का अंतिम समय दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख के बाद यदि नियमों का उल्लंघन जारी मिला तो संबंधित परिसर को सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रदर्शन के बाद भी नहीं बदलेगा प्लान: गुरुवार को DLF Phase-3 के U-Block में बड़ी संख्या में Residents और PG Operators ने “Stop Sealing, Stop Demolition” अभियान के तहत प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि अचानक हो रही कार्रवाई से हजारों परिवार और कारोबार प्रभावित होंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से राहत और समाधान निकालने की मांग भी की।
हालांकि विभाग का कहना है कि कार्रवाई अदालत के निर्देशों और लागू नियमों के अनुसार की जाएगी। DTPE अमित मधोलिया ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन को स्वयं हटा लें। उनका कहना है कि विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और तय समय सीमा के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




