
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 5 मई। फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा में कल शाम 8 बजे आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचे नायब सिंह सैनी ने जहां जनता को संबोधित किया, वहीं उन्होंने 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार के विकास कार्यों से भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन सरकार की तुलना की और कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार के कार्यकाल में तीन गुना गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे और औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को फिर से शिखर पर लेकर जाएंगे।
आपको बता दे इस रैली का आयोजन विधानसभा के विधायक सतीश फागाना ने किया था। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर और सभी विधायक उपस्थित थे। 5 घंटे इंतजार करने के बावजूद भारी संख्या में जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो उठे और जनता का धन्यवाद किया।
रैली में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने उपस्थित जनता का यह कहते हुए आभार प्रकट किया कि वह पिछले 5 घंटे से यहां बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक में देरी होने की वजह से वह लेट हुए हैं और आप लोगों के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करने और निर्देश देने के बाद आपके बीच उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं है बल्कि प्रदेश के आर्थिक, संस्कृति विकास का केंद्र भी है और जनता का विश्वास हमारी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश और फरीदाबाद की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय एशिया में नवें स्थान पर औद्योगिक शहर फरीदाबाद पीछे गया था, लेकिन 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद फरीदाबाद फिर से खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेट्रो के आ जाने से फरीदाबाद के विकास को नई गति मिली है और देश-विदेश की बड़ी कंपनियां यहां आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुरुग्राम प्रदेश में कमर्शियल हब बन चुके हैं और प्रदेश सरकार फरीदाबाद और गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने का काम जल्द करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र को और विकसित करेगी ऐसा मैं विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के ध्वज में 26 करोड़ 14 लाख की लागत से शिवराज के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया है कि इस विधानसभा से पहली बार भाजपा का विधायक जीता है लेकिन हमने पिछले 10 वर्षों में बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में 640 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि 2014 से पहले कांग्रेस ने मात्र 272 करोड़ रुपये के कार्य करवाए थे। उन्होंने कहा कि अब जनता ने तीसरी बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। इसलिए तीन गुना गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए उन्होंने महानगर विकास प्राधिकरण की स्थापना की, और इसके तहत साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये का बजट पास किया है। जिसके चलते और तेजगति से फरीदाबाद का विकास होगा। इस अवसर पर उन्होंने फरीदाबाद के हर हिस्से में करोड़ों की लागत से हो रहे विकास कार्य की विस्तार से जानकारी दी और जनता का धन्यवाद किया।