Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 15 नवंबर। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों की निशाने पर आई अल फलाह यूनिवर्सिटी की भूमि की पैमाइश पूरी हो चुकी है। अब सर्वेयर रिपोर्ट का इंतजार है जिससे यह पता चल सके कि यूनिवर्सिटी ने कहीं अतिक्रमण तो नहीं कर रखा है।
आपको बता दें कि अल फलाह यूनिवर्सिटी धौज गांव में 78 एकड़ में बनी हुई है। फरीदाबाद जिला प्रशासन की तरफ से पटवारी ने अपनी टीम के साथ यूनिवर्सिटी की जमीन की पैमाइश की। इस दौरान इसका भी सर्वे किया गया कि परिसर में कितनी इमारतें बनी हुई है और कितनी खाली पड़ी है। इसके अलावा इस बात की भी जांच की गई यूनिवर्सिटी की जमीनों को किनसे खरीदा है और कितनी जमीनें खरीदी गई।
इन जमीनों को खरीदने पर किस-किस को कितने पैसे दिए गए। इन सभी पहलुओं की जांच शुरू हो गई है।




