प्रदर्शनी में उमड़ा गुरुग्राम
स्ट्रीट आर्टिस्ट्स दिखा रहे अपना जलवा
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम में गैलेरिया मार्केट के पीछे Street Art Gurgaon द्वारा आयोजित एग्जीबिशन “Glitch in the Matrix” में आज पहले दिन देशभर से आए स्ट्रीट कलाकारों ने अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस एग्जीबिशन का मकसद गुरुग्राम की युवा कला संस्कृति को एक नया मंच प्रदान करना है। एग्जीबिशन में Museo Camera के संस्थापक आदित्य आर्य और वार्ड 22 के काउंसलर व अधिवक्ता विकास यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
Street Art Gurgaon के योगी कुमार ने बताया कि यह आयोजन MCG के स्पॉन्सरशिप समर्थन के साथ, गुरुग्राम की युवा कला संस्कृति को एक नया मंच देने के उद्देश्य से किया गया है, जहाँ शहर के उभरते और प्रोफेशनल स्ट्रीट आर्टिस्ट्स एक साथ आकर अपनी क्रिएटिविटी प्रदर्शित कर रहे हैं। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में लाइव ग्रैफिटी, आर्ट एग्ज़िबिशन, कई आर्ट वर्कशॉप्स, फ्ली मार्केट, म्यूज़िक परफॉर्मेंसेज़, स्केटबोर्डिंग, फूड और कॉफी जैसे कई रोचक अनुभव शामिल हैं। “Glitch in the Matrix” का मकसद गुरुग्राम के कला समुदाय को एकजुट करना और शहर में स्ट्रीट आर्ट की संस्कृति को और मज़बूत करना है।




