Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव के पटौदी बाईपास पर तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। पास खड़ा तीसरा दोस्त अपने दोनों खून में लथपथ दोस्तों को किसी तरह अस्पताल में लेकर गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मुस्तफा और अयान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पटौदी के दिलशाद ने बताया कि वह मूलरूप से नूंह के पासेडा गांव के रहने वाले हैं और सब्जी मंडी में पल्लेदारी करते हैं। सोमवार को वह अपने दोस्त महरबान को लेकर हरिमंदिर के पीछे सड़क पर पटौदी में खड़े हुए थे। वह अपने दोस्त मुस्तफा व अयान का इंतजार कर रहे थे। उन्हें नरहेड़ा जाना था। जैसे ही वह स्कूटी लेकर आए। तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े। दिलशाद उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामल में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कैंटर चालक फरार
स्कूटी को टक्कर मारते ही कैंटर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता दिलशाद ने बताया कि कैंटर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और स्कूटी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। पटौदी शहर चौकी पुलिस ने दिलशाद के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।




