Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
Gurugram: Leopard Trail पर बारिश बनी Reel Spot, Viral Stunt Video के बाद Police Action Mode में
गुरुग्राम में मानसून की पहली अच्छी बारिश ने जहां Leopard Trail को घूमने वालों से भर दिया, वहीं कुछ युवाओं ने इस खूबसूरत मौसम को सोशल मीडिया कंटेंट में बदलने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। Aravalli की पहाड़ियों के बीच स्थित Leopard Trail पर कार और बाइक से किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

चलती कार से बाहर निकलकर बनाई Reel: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण सड़क पूरी तरह गीली और फिसलन भरी है। इसके बावजूद तेज रफ्तार कार में सवार दो युवतियां कार की खिड़की से बाहर निकलकर रील शूट करती दिखाई दे रही हैं। कार लगातार स्पीड में आगे बढ़ रही है और हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
बीच सड़क बना Dance Floor: वीडियो में कुछ युवक-युवतियां बीच सड़क पर बारिश का आनंद लेते हुए रेन डांस करते भी नजर आते हैं। इस दौरान उसी सड़क से कई कारें और बाइक गुजरती रहती हैं। सड़क पर इस तरह का हुड़दंग न केवल ट्रैफिक बाधित करता है बल्कि किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
बिना शर्ट, Zig-Zag Riding करते दिखे Bikers: कार के पीछे चल रहे कुछ बाइक सवार भी स्टंट करते नजर आए। बिना शर्ट पहने युवक बारिश के बीच लापरवाही से बाइक चलाते हुए Zig-Zag Riding करते दिखाई दिए। पूरी घटना ऐसे रिकॉर्ड की गई, मानो पहले से Reel Shoot की प्लानिंग की गई हो।
Leopard Trail पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे: स्थानीय लोगों के मुताबिक Leopard Trail की पहाड़ी सड़कें पहले से ही काफी संवेदनशील मानी जाती हैं। संकरी सड़क, तीखे मोड़ और गहरी ढलान के कारण यहां सामान्य दिनों में भी हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान सड़क और ज्यादा फिसलन भरी हो जाती है, जिससे जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
Viral Video के बाद Police Alert: वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कार और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यदि जांच में लापरवाह ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ की पुष्टि होती है, तो संबंधित युवाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Police की Appeal: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों पर घूमने का आनंद जरूर लें, लेकिन सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए अपनी या दूसरों की जान खतरे में न डालें। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।




