Bilkul sateek news
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नूंह जिले तावड़ू क्षेत्र के मोहम्मदपुर अहीर थाना अंतर्गत सीआईए तावडू टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को तावड़ू सीआइए की टीम अपराध जांच के दौरान केएमपी रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली की गांव धुलावट निवासी वारिस उर्फ मुल्ला पुत्र समीम तथा रोहित पुत्र अहसान केएमपी रोड पर गांव कलियाकी के पास मोटरसाइकिल सहित किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी । पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में वारिस उर्फ मुल्ला के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जबकि रोहित के कब्जे से दो कारतूस बरामद हुए । पूछताछ में दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ।
आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके बारे में आगामी जांच की जा रही है । फिलहाल मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने अवैध हथियार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।




