Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
सीबीएससी परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकले 12वीं कक्षा के छात्र को लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने ईंट और रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे छात्र के हाथ व पैरों में फ्रैक्चर हो गया व सिर में चोट आई। इस मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित छात्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। गुड़गांव में वह सेक्टर-15 में रहते हैं। बीते दिनों वह सेक्टर-14 स्थित एक स्कूल में बोर्ड परीक्षा देने गए थे। दोपहर करीब 1:45 बजे परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही तीन युवकों साहिल, रिकी और राजू ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक लोहे की रॉड तथा डंडों से हमला बोल दिया। एक हमलावर ने ईंट और रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे छात्र सड़क पर गिर पड़े। तभी गाड़ियों पर सवार होकर 10 से 12 युवक और आ गए। सभी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। छात्र जान बचाने के लिए पास की कैंटीन में घुस गया, लेकिन फिर भी आरोपित उन्हें मारते रहे।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों में से एक के पास पिस्टल भी थी, जिससे उसने जान से मारने की धमकी दी। जब छात्र मदद के लिए फोन निकालने लगा तो एक आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
वहीं संबंधित पुलिस अधिकारी की माने तो यह हमला किसी पुराने मामले को लेकर किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।




