Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। जिले के भोंडसी इलाके में बुधवार को प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से कॉलोनी में बने 10 डीपीसी (प्लिंथ), 3 बाउंड्री वॉल, 3 निर्माणाधीन ढांचे और कॉलोनी के अंदर बनाई गई पक्की और कच्ची सड़कें पूरी तरह तोड़ दीं।
अधिकारियों के अनुसार यह कॉलोनी बिना जरूरी मंजूरी के विकसित की जा रही थी। इसी वजह से नियमानुसार इसे हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।




