Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के Imperia Asfera, Sector-37 में Balcony Collapse की घटना के बाद DTP Enforcement ने Developer के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मौके पर निरीक्षण के दौरान Developer को Building Safety से जुड़े कई जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

DTP Enforcement ने Developer को अपने खर्च पर Tower E, जहां Balcony गिरी थी, उसका Structural Audit कराने के आदेश दिए हैं। यह Audit सरकार द्वारा Empanelled चार Structural Engineers में से किसी एक से कराया जाएगा और इसकी प्रक्रिया अगले 15 दिनों के भीतर शुरू करनी होगी।
इसके अलावा Developer को निर्देश दिए गए हैं कि Tower की सभी Balconies, चाहे उनमें कोई रह रहा हो या नहीं, उनकी पूरी जांच और जरूरी Repair कराई जाए। Balconies में मौजूद सभी Cracks, Plaster Damage और अन्य Structural Defects को भी ठीक करना होगा।
जो Balcony गिर गई थी, उसे भी दोबारा बनाया जाएगा। हालांकि इसके दौरान Building में रहने वाले लोगों की Safety को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने होंगे।
निरीक्षण के दौरान Expansion Joint Coping और पाइपों की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही Basement में Water Logging की समस्या को खत्म करने के लिए भी Developer को जरूरी Repair और Corrective Measures जल्द शुरू करने को कहा गया है।
DTP Enforcement ने साफ किया है कि सभी निर्देशों का समय पर पालन किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की Structural या Safety से जुड़ी घटना दोबारा न हो।




